1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Facebook और Instagram अकाउंट कराएं वेरिफाई, Meta ने शुरू किया Paid Subscription प्लान

Facebook और Instagram अकाउंट कराएं वेरिफाई, Meta ने शुरू किया Paid Subscription प्लान

 Edited By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 18, 2023 11:57 am IST,  Updated : Mar 18, 2023 11:57 am IST

पिछले महीने मेटा ने घोषणा की थी कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए पेड वेरिफिकेशन की टेस्टिंग कर रहा है। बाद में, कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्थित उपयोगकर्ताओं के लिए पेड सब्सक्रिप्शन योजना शुरू की।

Meta, Facebook, Mark Zuckerberg , Tech news, tech news in Hindi, facebook verification- India TV Hindi
माना जा रहा है कि मेटा जल्दी ही ये प्लान्स दूसरे देशों में भी लॉन्च कर सकती है। Image Source : फाइल फोटो

Facebook Instagram Account Verification: मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए अपना पेड सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू करने जा रही है। इस बात की घोषणा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने की। मेटा सीईओ ने कहा कि कंपनी बहुत जल्द अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए अपना पेड सब्सक्रिप्शन शुरू करने वाली है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का पेड सब्सक्रिप्शन सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया है।

कंपनी के मुताबिक मेटा वेरिफाइड यूजर्स को बेहतर सुरक्षा देने के लिए है। सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत वेब के लिए 11.99 डॉलर प्रति माह और मोबाइल के लिए 14.99 डॉलर प्रति माह है। हालांकि, मेटा वेरिफाइड का अमेरिकी वर्जन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से कई मामलों में अलग होगा। 

फेसबुक और इंस्टाग्राम का पेड सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कंपनी ने गाइडलाइन भी तैयार की है। यूजर्स की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सब्सक्रिप्शन लेने से पहले कंपनी को अपना फोटो और ईमेल आईडी भी देना जरूरी होगा। 

वेरिफिकेशन के बाद नहीं बदल पाएंगे फोटो और नाम

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार सत्यापित होने के बाद, यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपना नाम, प्रोफाइल नाम, जन्म तिथि या फोटो तब तक नहीं बदल सकते, जब तक कि वे फिर से वेरिफिकेशन के प्रॉसेस से न गुजरें।

पिछले महीने एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर से प्रेरित होकर, मेटा ने घोषणा की थी कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए पेड वेरिफिकेशन की टेस्टिंग कर रहा है। बाद में, कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्थित उपयोगकर्ताओं के लिए पेड सब्सक्रिप्शन योजना शुरू की।

यह भी पढ़ें- इस फोन की मजबूती के आगे पानी भरते हैं Apple और Google के फोन, वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा