1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Microsoft ने लॉन्च किया Co-Pilot, अब AI की मदद से झटपट हो जाएंगे ऑफिस के सारे काम

Microsoft ने लॉन्च किया Co-Pilot, अब AI की मदद से झटपट हो जाएंगे ऑफिस के सारे काम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 17, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 01:57 pm IST

बता दें कि Co-Pilot चैटजीपीटी 4 की मदद से यूजर्स को हेल्प करेगा। यह चैटबॉट की तरह काम करेगा। चैटबॉट सेक्शन में यूजर्स बेहद आसानी से कंटेंट जेनरेट कर सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इस टूल की मदद से प्रोडक्टिविटी को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं।

microsoft, 365 Copilot, Microsoft Launches 365 Copilot, Microsofts new 365 Copilot, Microsoft 365- India TV Hindi
माइक्रोसॉफ्ट के इस टूल से यूजर्स का काम बेहद आसान होने वाला है। Image Source : फाइल फोटो

Microsoft Co-Pilot Ai Tool: माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐसा टूल तैयार किया है जो प्रोफेशनल लाइफ में माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को बड़ी हेल्प करने वाला है। इस टूल की मदद ले यूजर्स अपनी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स को नेक्स्ट लेवल की सुविधा देने के लिए को-पायलट (Copilot) नाम का एआई टूल लॉन्च किया है। इस टूल को आप को-पायलट या फिर को कॉपीलॉट (Copilot) कुछ भी कह सकते हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसे इस दशक का सबसे ताकतवर ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल माना जा रहा है। कंपनी ने तो इसे प्लेनेट का सबसे पावरफुल वाला टूल करार दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट का Co Pilot AI टूल रोजमर्रा के ऑफिस वाले काम जैसे- एक्सल, पावर प्वाइंट, आउटलुक आदि में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस सेक्शन में को पायलट की मदद से कठिन से कठिन टॉस्क को बड़ी ही आसानी से निपटाया जा सकेगा।

चंद सेकंड में तैयार हो जाएगी स्प्रेडशीड

को-पायलट की मदद से किसी भी डॉक्यूमेंट को तैयार या फिर मैनेज किया जा सकेगा। इससे ऑफिस में दिए जाने वाले प्रजेंटेशन और स्प्रेडशीड को भी कुछ ही सेकंड में तैयार किया जा सकता है। Co-Pilot माइक्रोसॉफ्ट के सभी एप्लीकेशन में वर्क करेगा। 

आपको बता दें कि Co-Pilot चैटजीपीटी 4 की मदद से यूजर्स को हेल्प करेगा। यह चैटबॉट की तरह काम करेगा। चैटबॉट सेक्शन में यूजर्स बेहद आसानी से कंटेंट जेनरेट कर सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इस टूल की मदद से प्रोडक्टिविटी को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- अब सस्ते दाम में खरीद सकेंगे AirPods, Apple भारत में शुरू करने जा रही इसकी मैन्युफैक्चरिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा