1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Mobile World Congress 2023: जानिए Samsung, Oppo और Realme के अलावा और कौन-कौन से फोन की होगी एंट्री

Mobile World Congress 2023: जानिए Samsung, Oppo और Realme के अलावा और कौन-कौन से फोन की होगी एंट्री

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 28, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 03:56 pm IST

Mobile World Congress 2023 की शुरुआत 27 फरवरी को हो चुकी है, जहां कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन यहां पेश हो चुके हैं, वहीं आज हम आपको बतायेंगे कि Samsung, Oppo और Realme ब्रांड के अलावा Mobile World Congress 2023 में और कौन-से ब्रांड नजर आने वाले हैं।

Important information about to Mobile World Congress 2023- India TV Hindi
Samsung, Oppo और Relame के साथ यह स्मार्टफोन भी Mobile World Congress 2023 में आयेंगे नजर, जानें इनके बारे में Image Source : CANVA

Mobile World Congress 2023: बीते 27 फरवरी, 2023 से दुनिया के सबसे बड़े टेक शो Mobile World Congress 2023 की शुरुआत हो चुकी है, जहां अभी तक कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन को पेश कर चुकी हैं। बता दें कि यह इवेंट 27 फरवरी, 2023 से शुरू होकर 2 मार्च 2023 तक चलेगा, जहां पूरी दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी यहां देखने को मिलेगी। Mobile World Congress 2023 बार्सिलोना में आयोजित हो रहा है। जानकारी के अनुसार पूरी दुनिया के टेक प्रेमी इस इवेंट में शिरकत कर रहें हैं, जहां विभिन्न टेक ब्रांड, वेंडर्स, कंटेंट ओनर एक ही जगह इकट्ठा हो हो रहे हैं। दूसरी ओर इस मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में Samsung, Oppo और Realme जैसी कंपनियां नजर आयी है, इसके साथ ही आगे के दिनों में कई और कंपनियों के स्मार्टफोन Mobile World Congress 2023 में पेश होंगे। आज हम आपको Mobile World Congress 2023 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। 

इस कंपनी के स्मार्टफोन भी होंगे Mobile World Congress 2023 में पेश

बता दें कि Mobile World Congress 2023 में Samsung, Oppo और Realme के Motorola यानी Moto भी नजर आने वाली है, जहां वह यहां कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि Moto अपने स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Pro को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में पेश कर सकती है। 

वनप्लस का यह स्मार्टफोन हुआ है पेश

Mobile World Congress 2023 में वनप्लस अपने कई स्मार्टफोन को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश कर सकती है, जहां उसने One Plus 11 Concept स्मार्टफोन को यहां पेश किया है। इस स्मार्टफोन का टीजर कंपनी द्वारा अभी हाल में ही जारी किया गया था। 

इन कंपनियों के स्मार्टफोन भी आ सकते हैं नजर

बता दें कि Mobile World Congress 2023 में Xiaomi, Tecno, Honor अपने अपने स्मार्टफोन को पेश करने वाले हैं। जहां Xiaomi अपने स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro को पेश करेगा, साथ ही Tecno और Honor क्रमशः Tecno Phantom V Fold, Honor Magic 5 Series को पेश करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा