1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Nokia के इस कारनामे से उड़े Samsung और Apple के होश, 2023 की पहली तिमाही में तोड़ डाले बिक्री के रिकॉर्ड

Nokia के इस कारनामे से उड़े Samsung और Apple के होश, 2023 की पहली तिमाही में तोड़ डाले बिक्री के रिकॉर्ड

 Published : Apr 20, 2023 10:21 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 10:21 pm IST

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में नोकिया के कारोबार चमक रहा है। कंपनी की वैश्विक बिक्री मार्च, 2022 की तिमाही में 5.34 अरब यूरो रही थी।

Nokia- India TV Hindi
Nokia Image Source : FILE

भारत में एक दौर था जब मोबाइल फोन का मतलब नोकिया होता था। लेकिन बदलते दौर में सैमसंग, शाओमी और एप्पल जैसी कंपनियों ने नोकिया को पछाड़ दिया। लेकिन अब लगता है कि नोकिया अपना पुराना स्वैग वापस पा रही है। 2023 के आंकड़े इसी बात की गवाही दे रहे हैं। फिनलैंड की मोबाइल फोन कंपनी नोकिया की 2023 की पहली तिमाही में कुल बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 5.85 अरब यूरो रही है। इस दौरान कंपनी का भारत में कारोबार लगभग चार गुना हो गया है। 

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में नोकिया के कारोबार चमक रहा है। कंपनी की वैश्विक बिक्री मार्च, 2022 की तिमाही में 5.34 अरब यूरो रही थी। नोकिया ने अपनी आय रिपोर्ट में बताया, “नेटवर्क ढांचा और मोबाइल नेटवर्क, दोनों ने 13-13 प्रतिशत वृद्धि की। नेटवर्क ढांचे में ऑप्टिकल नेटवर्क और आईपी नेटवर्क सबसे आगे रहे, जो देश में लगातार बढ़ती 5जी सेवाओं को दिखाता है।” 

भारत में बिक्री बढ़ने के साथ कंपनी ने उत्तरी अमेरिका और अन्य स्थानों पर खर्च कम किया है। देश में तेजी से फैलते 5जी नेटवर्क के कारण नोकिया इंडिया की बिक्री मार्च, 2022 तिमाही के 20 करोड़ यूरो से लगभग चार गुना होकर 85.3 करोड़ यूरो हो गई। 

नोकिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पेक्का लुंडमार्क ने रिपोर्ट में कहा, “मोबाइल नेटवर्क की शुद्ध बिक्री में 13 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा के आधार पर) की वृद्धि हुई क्योंकि भारत में 5जी का विस्तार उत्तरी अमेरिका के खर्च में मंदी की भरपाई से कहीं अधिक हुआ।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा