1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अब भूल जाइए 28 दिन या 24 दिन के रिचार्ज का झंझट, Jio लाया ये शानदार कैलेंडर प्लान

अब भूल जाइए 28 दिन या 24 दिन के रिचार्ज का झंझट, Jio लाया ये शानदार कैलेंडर प्लान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 28, 2022 03:23 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 03:23 pm IST

जियो का यह प्लान 259 रुपये का है। जियो कैलेंडर महीने की वैधता वाली प्रीपेड योजना लेकर आने वाली पहली दूरसंचार कंपनी है।

Jio- India TV Hindi
Jio

Highlights

  • मोबाइल कंपनियों के 28 या 24 दिन के प्लान को लेकर परेशान हैं तो राहत भरी खबर
  • जियो कैलेंडर महीने की वैधता वाली प्रीपेड योजना लेकर आने वाली पहली दूरसंचार कंपनी है
  • 259 रुपये की यह रिचार्ज योजना 1.5 जीबी दैनिक डेटा और असीमित कॉलिंग

नयी दिल्ली। यदि आप भी मोबाइल कंपनियों के 28 या 24 दिन के प्लान को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए एक कैलेंडर महीने की वैधता वाले प्लान को पेश किया है। अब महीने में चाहें 30 दिन हों या 31, आपको पूरे महीने की वैधता वाला प्लान मिलेगा। 

जियो का यह प्लान 259 रुपये का है। जियो कैलेंडर महीने की वैधता वाली प्रीपेड योजना लेकर आने वाली पहली दूरसंचार कंपनी है। जियो की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 259 रुपये की यह रिचार्ज योजना 1.5 जीबी दैनिक डेटा और असीमित कॉलिंग सुविधाओं के साथ आती है। इसकी वैधता पूरे एक कैलेंडर महीने की है, फिर चाहे महीने में 30 दिन हों या 31 दिन। 

कंपनी ने कहा कि इस तरह एक वर्ष में रिचार्ज की संख्या केवल 12 होगी और योजना हर महीने की उसी तारीख को दोहराई जाती है जिस तारीख पर पहली बार रिचार्ज किया गया हो। साल की शुरुआत में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों को 30 दिन की वैधता के साथ प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज योजना देने को कहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Jio