1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. मेट्रो या बस में मोबाइल स्क्रीन में झांकने वाले लोगों से हैं परेशान? अपनाएं ये तरीका

मेट्रो या बस में मोबाइल स्क्रीन में झांकने वाले लोगों से हैं परेशान? अपनाएं ये तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 10, 2023 07:12 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 07:12 pm IST

Google Play Store पर MaskChat-Hides Whatsapp Chat नाम का ऐप मौजूद है, जिसे यूजर्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से जब भी आप किसी पब्लिक प्लेस पर हों तो कोई भी प्राइवेट चैट वॉट्सऐप पर करें तो यह ऐप आपकी चैट के ऊपर की स्क्रीन को डिजिटल स्क्रीन से हाइड कर देगा।

Maskchat Hide - India TV Hindi
वॉट्सऐप पर मैसेज ऐसे करें हाइड Image Source : CANVA

कई बार हम घर, बस, ट्रेन या ऑफिस में पर्सनल चैटिंग कर लेते हैं, जिसे आसपास बैठे लोगों से छुपाना पड़ता है। इसके लिए यूजर्स कई उपाय अपनाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक खास उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपके बगल में बैठा शख्स आपका निजी वॉट्सऐप मैसेज नहीं पढ़ पाएगा। अपने मैसेज को अपने पास बैठे व्यक्ति से छुपाने के लिए हम वॉट्सऐप के मैसेज पर एक वर्चुअल पर्दा डाल सकते हैं। इस वर्चुअल स्क्रीन की मदद से सिर्फ आप मैसेज पढ़ सकेंगे। पास में बैठा व्यक्ति या परिवार उन मैसेज को देख भी नहीं पाएगा। आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करना है।

Google Play Store पर MaskChat-Hides Whatsapp Chat नाम का ऐप मौजूद है, जिसे यूजर्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से जब भी आप किसी पब्लिक प्लेस पर हों तो कोई भी प्राइवेट चैट वॉट्सऐप पर करें तो यह ऐप आपकी चैट के ऊपर की स्क्रीन को डिजिटल स्क्रीन से हाइड कर देगा, जिससे पास बैठा शख्स आपके मैसेज को पढ़ नहीं पाएगा। साथ ही यह ऐप आपके मैसेज को प्राइवेट रखने में मददगार साबित होगा।

वॉट्सऐप पर ऐसे छिपाएं मैसेज

इस ऐप को स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स को स्क्रीन पर एक फ्लोटिंग मास्क चैट आइकन नजर आएगा। ऐसे में जब आप अपने फोन की स्क्रीन पर वर्चुअल पर्दा लगाना चाहते हैं तो लगा सकेंगे। इस आइकन को ऊपर से नीचे की ओर खींचना है।

जरूरत पड़ने पर ब्राइटनेस को बढ़ाया और घटाया जा सकता है

इस ऐप में वर्चुअल कर्टेन का डार्कनेस एक स्पेसिफिक डार्कनेस के साथ आता है। वहीं अगर आप डार्कनेस को बढ़ाना या घटाना चाहते हैं तो परदे की मोटाई बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए वर्चुअल स्क्रीन के दाईं ओर तीन लाइन का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। बीच वाले ऑप्शन की मदद से आप स्क्रीन की ब्राइटनेस को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही इसे बंद करने के लिए आपको क्रॉस आइकन पर क्लिक करना होगा।

अन्य मैसेजिंग ऐप्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है

बैंकिंग पासवर्ड टाइप करते समय या बैंक की जानकारी टाइप करते समय इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, हम इस बात की गारंटी नहीं देते हैं कि यह डेटा कितना एक्सेस किया गया है। मास्क चैट - वॉट्सऐप चैट के अलावा इसका इस्तेमाल फेसबुक मैसेंजर, वीचैट, हाइक और स्नैपचैट के लिए भी किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा