1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. ₹255 से ₹260 चल रहा इस आईपीओ का GMP, आज पहले दिन चंद घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया

₹255 से ₹260 चल रहा इस आईपीओ का GMP, आज पहले दिन चंद घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया

 Published : Jul 29, 2025 03:17 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 03:17 pm IST

IPO को दोपहर 1:36 बजे तक 1.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस दौरान कुल 1,18,12,438 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि ऑफर में 1,12,23,759 शेयर उपलब्ध थे।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही 582 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। - India TV Hindi
कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही 582 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। Image Source : FREEPIK

आदित्य इंफोटेक लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) मंगलवार को खुलते ही निवेशकों से जबरदस्त उत्साह के साथ पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। कंपनी अपने 'CP Plus' ब्रांड के तहत वीडियो सुरक्षा और निगरानी उपकरणों की आपूर्ति करती है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, IPO को दोपहर 1:36 बजे तक 1.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी को कुल 1,18,12,438 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि ऑफर में 1,12,23,759 शेयर उपलब्ध थे।

खबर के मुताबिक, निवेशकों की भागीदारी पर गौर करने पर पता चला कि रिटेल निवेशक (RII) ने 3.66 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 1.42 गुना और लिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने  केवल 1% सब्सक्राइब किया। कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही 582 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। ₹1,300 करोड़ के इस इश्यू में ₹500 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹800 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है।

इस तारीख को खुलेगा आईपीओ

आदित्य इंफोटेक लिमिटेड का आईपीओ बोली के लिए 29 जुलाई 2025 से ओपन है और इसमें 31 जुलाई 2025 तक बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी ने आईपीओ में प्राइस बैंड ₹640 – ₹675 प्रति शेयर तय किया है। कंपनी इस आईपीओ से जुटाई राशि में ₹375 करोड़ से कर्ज चुकता करेगी और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में इस्तेमाल करेगी। आदित्य इंफोटेक एक अग्रणी सुरक्षा तकनीकी कंपनी है जो उपभोक्ता और एंटरप्राइज सेगमेंट के लिए वीडियो सर्विलांस सिस्टम, स्मार्ट सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, और सिक्योरिटी-एज़-ए-सर्विस सेवाएं प्रदान करती है। इसका प्रमुख ब्रांड CP Plus भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अच्छी पकड़ रखता है।

कितना चल रहा है GMP

29 जुलाई, 2025 तक, आदित्य इन्फोटेक के आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम जीएमपी लगभग ₹255 से ₹260 बताया गया है। ₹675 के ऊपरी मूल्य बैंड के साथ, अनुमानित लिस्टिंग मूल्य लगभग ₹930 से ₹935 है। यह लगभग 37.78% से 38.5% बढ़त के साथ लिस्टेड हो सकता है। आईपीओ के लीड मैनेजर्स के तौर पर ICICI Securities और IIFL Capital Services हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा