1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. कमाई का मौका! आज एक IPO खुलने जा रहा तो दूसरे का है आखिरी दिन, जानें कब कौन होगा लिस्ट

कमाई का मौका! आज एक IPO खुलने जा रहा तो दूसरे का है आखिरी दिन, जानें कब कौन होगा लिस्ट

 Published : Apr 27, 2026 06:46 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 06:46 am IST

बेंगलुरु स्थित अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कारोबार में सक्रिय है। वहीं, एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड विनिर्माण प्रक्रियाओं के लिए औद्योगिक डिजिटल ऑटोमेशन सॉल्यूशन का प्रदाता है।

अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज का 29 अप्रैल को बंद होगा।- India TV Hindi
अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज का 29 अप्रैल को बंद होगा। Image Source : FREEPIK

अगर आप आईपीओ के इंतजार में हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। दरअसल, अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज का 65.12 करोड़ रुपये का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम)  आज यानी, 27 अप्रैल को एनएसई के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगा। वहीं दूसरी तरफ, एडिसॉफ्ट टेक के आईपीओ में बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। यानी आज का दिन निवेशकों के लिए काफी अहम है। 

अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज का IPO

अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज का 29 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 130-135 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ पूरी तरह से 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 48.24 लाख नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। कंपनी इस आईपीओ से जुटाई राशि का इस्तेमाल नए शोरूम स्थापित करने और मौजूदा शोरूम के नवीनीकरण के लिए पूंजीगत व्यय, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कैपिटलस्क्वेयर एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रार है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को होने की संभावना है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 5 मई 2026 को होने की संभावना है।

Adisoft Technologies Ltd का आईपीओ

एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 23 अप्रैल को बोली के लिए ओपन हुआ था। इसे अबतक कुल 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हो सका है। इसमें योग्य संस्थागत खरीदार ने 3.67 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 3.14 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों ने 2.88 गुना सब्सक्राइब किया है। आईपीओ का प्राइस बैंड 163-172 रुपये प्रति शेयर है। इस आईपीओ का लॉट साइज 800 शेयरों का है। अगर आप इस आईपीओ में रुचि रखते हैं तो आप आज इसमें बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 28 अप्रैल को होना है। उम्मीद है कि कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल 2026 को हो सकती है।

दोनों आईपीओ का GMP

ग्रे मार्केट को देखें तो अंबा ऑटो के शेयरों को लेकर कुछ खास एक्टिविटी नहीं दिख रही, जबकि आदिसॉफ्ट टेक के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹15 यानी 8.72% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। जानकारों का मानना है कि ग्रे मार्केट से मिले संकेतों को नहीं बल्कि कंपनी के फंडामेंटल्स कितने मजबूत हैं और फाइनेंशियल स्थिति कितनी दमदार है, इसका आकलन करने के बाद ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना सही होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा