1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Belrise Industries IPO का अलॉटमेंट आज हो गया फाइनल, शेयर मिले या नहीं ऐसे करें ऑनलाइन चेक

Belrise Industries IPO का अलॉटमेंट आज हो गया फाइनल, शेयर मिले या नहीं ऐसे करें ऑनलाइन चेक

 Published : May 27, 2025 11:10 am IST,  Updated : May 27, 2025 11:41 am IST

बेलराइज इंडस्ट्रीज का सार्वजनिक निर्गम 21 मई को खुला और 22 मई को बंद हुआ था। आईपीओ की लिस्टिंग 28 मई को होने की उम्मीद है।

एमयूएफजी इनटाइम इंडिया (लिंक इनटाइम) बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ का रजिस्ट्रार है।- India TV Hindi
एमयूएफजी इनटाइम इंडिया (लिंक इनटाइम) बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ का रजिस्ट्रार है। Image Source : FILE

बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ का अलॉटमेंट मंगलवार को फाइनल हो गया है। यानी आपको शेयर अलॉट हुए या नहीं, आज जान सकते हैं। कंपनी जल्द ही पात्र आवेदकों के डीमैट खातों में इक्विटी शेयर जमा करेगी और असफल बोलीदाताओं को रिफंड जारी करेगी। ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता बेलराइज इंडस्ट्रीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शुक्रवार को अच्छी सदस्यता के साथ बंद हुआ था। आईपीओ की लिस्टिंग 28 मई को होने की उम्मीद है।

कहां देख सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

खबर के मुताबिक, निवेशक बीएसई और एनएसई पोर्टल के साथ-साथ आईपीओ रजिस्ट्रार के आधिकारिक पोर्टल के जरिये बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। एमयूएफजी इनटाइम इंडिया (लिंक इनटाइम) बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ का रजिस्ट्रार है।

बीएसई पर स्टेटस ऐसे करें चेक

स्टेप- 1: इस लिंक पर बीएसई वेबसाइट पर जाएं - https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx

स्टेप- 2: इश्यू टाइप में ‘Equity’ चुनें
स्टेप- 3: इश्यू नाम ड्रॉपडाउन मेनू में Belrise Industries Limited चुनें
स्टेप- 4: आवेदन संख्या या पैन दर्ज करें
स्टेप- 5:I am not robot पर टिक करके वेरिफाई करें और Search पर क्लिक करें, इसके बाद आपकी बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

MUFG Intime पर स्टेटस ऐसे करें चेक

स्टेप- 1: इस लिंक पर IPO रजिस्ट्रार वेबसाइट पर जाएं - https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html
स्टेप- 2: सलेक्ट कंपनी ड्रॉपडाउन मेनू में ‘Belrise Industries Limited’ चुनें
स्टेप- 3: PAN, ऐप नंबर, DP ID या खाता संख्या में से चुनें
स्टेप- 4: चुने गए विकल्प के मुताबिक, डिटेल दर्ज करें
स्टेप- 5: Search पर क्लिक करें, इसपर आपकी Belrise Industries IPO अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ का जीएमपी

लाइवमिंट के मुताबिक, बेलराइज इंडस्ट्रीज का आईपीओ आज अनलिस्टेड मार्केट में तेजी का रुख दिखा रहा है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) भी बढ़ रहा है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, बेलराइज इंडस्ट्रीज का आईपीओ जीएमपी मंगलवार को ₹28 प्रति शेयर है। यानी ग्रे मार्केट में बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर अपने इश्यू प्राइस से ₹28 ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा