1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 7% की गिरावट के साथ लिस्ट हुए CMPDIL के शेयर, कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी को मिला था 1.05 गुना सब्सक्रिप्शन

7% की गिरावट के साथ लिस्ट हुए CMPDIL के शेयर, कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी को मिला था 1.05 गुना सब्सक्रिप्शन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 30, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 02:47 pm IST

CMPDI आईपीओ 20 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 24 मार्च को बंद हुआ था।

Central Mine Planning Design Institute, Central Mine Planning Design Institute ipo, CMPDI, CMPDI ipo- India TV Hindi
20 मार्च को खुला था सरकारी कंपनी CMPDI का आईपीओ Image Source : NSE

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड (CMPDIL) सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। कंपनी की लिस्टिंग अच्छी नहीं रही और इसके शेयर 172 रुपये के इश्यू प्राइस से लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ लिस्ट हुए। बीएसई पर CMPDIL के शेयर 5.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162.80 रुपये पर लिस्ट हुए। जबकि, एनएसई पर सरकारी कंपनी का शेयर 6.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 160 रुपये पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग पर कंपनी का मार्केट कैप 11,698.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

20 मार्च को खुला था सरकारी कंपनी CMPDI का आईपीओ

बताते चलें कि CMPDI आईपीओ 20 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 24 मार्च को बंद हुआ था। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट ने अपने आईपीओ से 1,842 करोड़ रुपये जुटाए, जिसके लिए कुल 10,71,00,000 शेयर जारी किए गए। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 163-172 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 8 रुपये का डिस्काउंट दिया गया था। रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 80 शेयर दिए गए हैं और इसके लिए उन्हें 13,760 रुपये देने पड़े।

कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी के आईपीओ को मिला था 1.05 गुना सब्सक्रिप्शन

CMPDI का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड था, जिसमें कंपनी की प्रोमोटर यानी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। 24 मार्च को आईपीओ बंद होने के बाद, 25 मार्च को शेयरों का अलॉटमेंट किया गया और फिर 27 मार्च को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए गए थे। बताते चलें कि इस सरकारी कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का बहुत अच्छा समर्थन नहीं मिला था। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कोल इंडिया की सब्सिडरी कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड के आईपीओ को कुल 1.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा