1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 49 रुपये पर पहुंचा इस IPO का GMP, 1 जुलाई को लिस्ट होगी 212.63 गुना सब्सक्रिप्शन पाने वाली कंपनी

49 रुपये पर पहुंचा इस IPO का GMP, 1 जुलाई को लिस्ट होगी 212.63 गुना सब्सक्रिप्शन पाने वाली कंपनी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 28, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 04:50 pm IST

एडविट ज्वैल्स के आईपीओ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने इसे साल 2026 के सबसे पसंदीदा आईपीओ में से एक बना दिया है।

Advit Jewels IPO, Advit Jewels IPO Subscription status, Advit Jewels IPO listing date, Advit Jewels - India TV Hindi
49 रुपये पर पहुंचा इस IPO का GMP Image Source : FREEPIK/ INDIA TV

Advit Jewels IPO GMP: जयपुर की ज्वैलरी कंपनी एडविट ज्वैल्स के आईपीओ को निवेशकों का बंपर सपोर्ट मिला है। 23 जून को खुला ये आईपीओ, 25 जून को बंद हुआ था। एडविट ज्वैल्स के आईपीओ को तीसरे और आखिरी दिन कुल 212.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस आईपीओ में सभी कैटेगरी के निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 165.16 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 83,79,300 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,78,16,51,400 शेयरों के लिए आवेदन आए। 

NII कैटेगरी के निवेशकों ने किया 536.38 गुना आवेदन

एडविट ज्वैल्स के आईपीओ को NII निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 536.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) के कोटा को 174.98 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों ने भी इस आईपीओ के लिए 95.30 गुना सब्सक्राइब किया। मंगलवार को आईपीओ खुलने के पहले ही दिन ये पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। इस आईपीओ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने इसे साल 2026 के सबसे पसंदीदा आईपीओ में से एक बना दिया है।

165 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है कंपनी 

बताते चलें कि एडविट ज्वैल्स अपने इस आईपीओ से 165 करोड़ रुपये जुटा रही है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्रत्येक शेयर के लिए 130 रुपये से 138 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। रिटेल निवेशकों को 1 लॉट में 100 शेयर दिए जाएंगे। इस आईपीओ के तहत, शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 29 जून को होगा। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में 30 जून को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 30 जून को रिफंड मिल जाएगा। बताते चलें कि एडविट ज्वैल्स बुधवार, 1 जुलाई को घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है।

ग्रे मार्केट में बंपर प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं कंपनी के शेयर

निवेशकों से मिले बंपर सपोर्ट के दम पर इस आईपीओ ने ग्रे मार्केट में भी तहलका मचा रखा है। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में एडविट ज्वैल्स के शेयर 49 रुपये (35.51 प्रतिशत) के बंपर प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। खास बात ये है कि अभी इस आईपीओ को लिस्ट में होने में कुछ दिनों का समय बाकी है और तब तक इसके जीएमपी में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसमें गिरावट भी संभव है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO