1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. इस IPO ने मचाई धूम, 56 गुना हो चुका सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में 73% का मुनाफा, अभी भी है पैसा लगाने का मौका

इस IPO ने मचाई धूम, 56 गुना हो चुका सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में 73% का मुनाफा, अभी भी है पैसा लगाने का मौका

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 27, 2024 02:39 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 02:39 pm IST

Rajputana Biodiesel IPO GMP : राजपुताना बायोडीजल बायो-फ्यूल और उसके उप-उत्पाद, जैसे ग्लिसरीन और फैटी एसिड्स की मैन्यूफैक्चरिंग और सप्लाई के बिजनेस में है।

आईपीओ न्यूज- India TV Hindi
आईपीओ न्यूज Image Source : FILE

Rajputana Biodiesel IPO GMP : प्राइमरी मार्केट में इस समय एक आईपीओ काफी धूम मचा रहा है। यह राजपुताना बायोडीजल का आईपीओ है। यह एक एसएमई आईपीओ है। 24.70 करोड़ रुपये का यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 नवंबर को खुला था। इस आईपीओ में 28 नवंबर तक पैसा लगा सकते हैं। राजपुताना बायोडीजल के इस इश्यू को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। दूसरे दिन दोपहर तक यह आईपीओ 56 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। पहले दिन यह आईपीओ 30 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 29 नवंबर को होगा और शेयरों की लिस्टिंग 3 दिसंबर को होगी।

73% का शानदार GMP

राजपुताना बायोडीजल का शेयर ग्रे मार्केट में जबरदस्त मुनाफे के साथ ट्रेड करता दिख रहा है। ग्रे मार्केट में यह शेयर 130 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 95 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह शेयर की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजों पर 73.08 फीसदी के प्रीमियम के साथ 225 रुपये पर हो सकती है। कंपनी ने आईपीओ में प्राइस बैंड 123 से 130 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक 1,000 शेयरों के लॉट में और उसके गुणक में बोली लगा सकते हैं।

क्या करती है कंपनी

राजपुताना बायोडीजल बायो-फ्यूल और उसके उप-उत्पाद, जैसे ग्लिसरीन और फैटी एसिड्स की मैन्यूफैक्चरिंग और सप्लाई के बिजनेस में है। कंपनी अपने उप-उत्पादों का इस्तेमाल कर उनकी कीमत बढ़ाने और बायो-डीजल को विदेशों में बेचने की संभावनाएं तलाशना चाह रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO