1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Tata Capital IPO: शेयर बाजार में लिस्ट हुआ टाटा कैपिटल का आईपीओ, जानें किस भाव पर हुआ कारोबार का शुभारंभ

Tata Capital IPO: शेयर बाजार में लिस्ट हुआ टाटा कैपिटल का आईपीओ, जानें किस भाव पर हुआ कारोबार का शुभारंभ

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 13, 2025 10:39 am IST,  Updated : Oct 13, 2025 10:39 am IST

टाटा कैपिटल का आईपीओ पिछले हफ्ते 6 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 8 अक्टूबर को बंद हो गया था।

tata, tata capital, tata capital ipo, tata capital gmp, tata capital gmp price, tata capital ipo lis- India TV Hindi
6 अक्टूबर को खुला था टाटा कैपिटल का आईपीओ Image Source : INDIA TV

Tata Capital IPO Listing Price: टाटा ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ आज भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। टाटा कैपिटल के शेयर बीएसई के साथ-साथ एनएसई पर भी अपने इश्यू प्राइस 326 रुपये की तुलना में 1.23 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 330 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। सोमवार को सुबह 10.30 बजे बीएसई पर टाटा कैपिटल के शेयर 1.85 रुपये (0.56 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 328.15 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, ये अभी भी अपने इश्यू प्राइस से ऊपर है। बताते चलें कि साल 2023 के बाद ये टाटा ग्रुप का दूसरा आईपीओ है। इससे पहले, 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज़ का आईपीओ आया था।

6 अक्टूबर को खुला था टाटा कैपिटल का आईपीओ

टाटा कैपिटल का आईपीओ पिछले हफ्ते 6 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 8 अक्टूबर को बंद हो गया था। टाटा कैपिटल का आईपीओ साल 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ है, जिसके तहत कंपनी 15,511.87 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कुल 47.58 करोड़ शेयरों वाले टाटा कैपिटल के आईपीओ में 6,846.00 करोड़ रुपये के 21 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि 8,665.87 रुपये के 26.58 करोड़ शेयर ओएफएस के जरिए अलॉट किए गए हैं। 

निवेशकों से कैसी मिल रही है प्रतिक्रिया

टाटा ग्रुप के इस आईपीओ को निवेशकों का बहुत अच्छा सपोर्ट नहीं मिला। NSE के डेटा के मुताबिक, टाटा कैपिटल के आईपीओ को कुल 1.95 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला है। बताते चलें कि टाटा कैपिटल ने अपने आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 310-326 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। रिटेल निवेशकों को 14,996 रुपये में 46 शेयर (1 लॉट) दिए गए हैं। शेयरों का अलॉटमेंट पिछले हफ्ते 9 अक्टूबर को किया गया था।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा