Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. जल्द ही ये 7 कंपनियां लाएंगी अपना IPO, स्टॉक मार्केट से 12,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

जल्द ही ये 7 कंपनियां लाएंगी अपना IPO, स्टॉक मार्केट से 12,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

Edited By: Alok Kumar @alocksone
Published : Dec 03, 2024 06:00 am IST, Updated : Dec 03, 2024 06:00 am IST

IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। सेबी ने 7 कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है।

IPO- India TV Paisa
Photo:FILE आईपीओ

IPO मार्केट में फिर से हलचल तेज होने वाली है। दरअसल, पूंजी बाजार नियामक सेबी से 7 कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। जिन कंपनियों को आईपीओ लाने की ​मंजूरी मिली हैं, उनमें ईकॉम एक्सप्रेस, स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस, ट्रूआल्ट बायोएनर्जी, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, कैरारो इंडिया, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम और वेंटिव हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं। ये सात कंपनियां आईपीओ के जरिये सामूहिक रूप से लगभग 12,000 करोड़ रुपये जुटाएंगी। सेबी ने सोमवार को यह मंजूरी दिए जाने की सूचना दी। सेबी की सूचना के मुताबिक, उसने सात कंपनियों को 26-29 नवंबर के दौरान आईपीओ लाने की मंजूरी प्रदान की। इन कंपनियों ने इस साल अगस्त और सितंबर के दौरान सेबी के समक्ष आवेदन दाखिल किए थे। इन कंपनियों में 

कौन कंपनी कितना पैसा जुटाएगी

आईपीओ संबंधी मसौदा दस्तावेज के मुताबिक, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) लिमिटेड 4,000 करोड़ रुपये का निर्गम लेकर आएगी। उसने इस राशि का इस्तेमाल आईजीआई बेल्जियम ग्रुप और आईजीआई नीदरलैंड ग्रुप के अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव रखा है। गुरुग्राम स्थित ईकॉम एक्सप्रेस का प्रस्तावित आईपीओ 1,284.50 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 1,315.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। 

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस 67 लाख शेयर बेचेगी

ब्लैकस्टोन ग्रुप और पंचशील रियल्टी के बीच के संयुक्त उद्यम वेंटिव हॉस्पिटैलिटी की आरंभिक शेयर बिक्री पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है, जिसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) घटक नहीं है। आईपीओ से प्राप्त 1,600 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी। स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस का प्रस्तावित आईपीओ 550 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 67.59 लाख शेयरों के ओएफएस का संयोजन है। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement