Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. कमाई का मौक! Wakefit IPO का सब्सक्रिप्शन इस दिन खुलेगा, प्राइस बैंड भी तय, जानें शेयर कब होगा लिस्ट

कमाई का मौक! Wakefit IPO का सब्सक्रिप्शन इस दिन खुलेगा, प्राइस बैंड भी तय, जानें शेयर कब होगा लिस्ट

Wakefit Innovations Ltd घरेलू होम और फर्निशिंग मार्केट में तेजी से बढ़ती कंपनी है। मार्च 2024 तक कुल राजस्व 1,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा। Wakefit मैट्रेस, फर्नीचर और फर्निशिंग आइटम्स आदि बनाती है।

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Dec 02, 2025 10:24 am IST, Updated : Dec 02, 2025 10:24 am IST
कुल IPO का आकार 1,289 करोड़ रुपये है।- India TV Paisa
Photo:ऑफिशियल वेबसाइट कुल IPO का आकार 1,289 करोड़ रुपये है।

होम और फर्निशिंग कंपनी Wakefit Innovations Ltd अपना पहला सार्वजनिक निर्गम (IPO) लेकर आ रही है। कंपनी इस IPO के जरिए 1,289 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। IPO 8 दिसंबर 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों को 5 दिसंबर को शेयर आवंटित किए जाएंगे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी ने आईपीओ के लिए 185-195 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया है, जिससे Wakefit का कुल मूल्यांकन लगभग 6,400 करोड़ रुपये हुआ है।

IPO का आकार और संरचना

  • फ्रेश इश्यू: 377.18 करोड़ रुपये तक के शेयर
  • ओएफएस (ऑफर फॉर सेल): 4,67,54,405 शेयर, लगभग 912 करोड़ रुपये के मूल्य के

इस प्रकार कुल IPO का आकार 1,289 करोड़ रुपये है। ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर्स अंकित गर्ग और चैतन्य रामलिंगेगोवडा, और अन्य शेयरहोल्डर्स जैसे नितिका गोयल, पीक XV पार्टनर्स, रेडवुड ट्रस्ट, वर्लिनवेस्ट एसए, एसएआई ग्लोबल इंडिया फंड, इन्वेस्टकॉर्प ग्रोथ इक्विटी फंड, इन्वेस्टकॉर्प ग्रोथ ऑपर्च्युनिटी फंड और पैरामार्क केबी फंड अपने शेयर बेचेंगे।

जुटाए गए पैसे का उपयोग कहां करेगी कंपनी

Wakefit ने बताया कि ताजा इक्विटी से जुटाई गई राशि का उपयोग 117 नए COCO-स्टोर खोलने में 31 करोड़ रुपये, नई मशीनरी और उपकरण खरीदने में 15.4 करोड़ रुपये, मौजूदा स्टोर के लीज़, सब-लीज़ और लाइसेंस फीस में 161.4 करोड़ रुपये, ब्रांड जागरूकता और मार्केटिंग में 108.4 करोड़ रुपये और बाकी शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट मकसदों के लिए करेगी। आईपीओ से पहले Wakefit ने DSP India Fund और 360 ONE Equity Opportunities Fund से 56 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी को जान लीजिए

कंपनी की स्थापना साल 2016 में हुई थी। यह घरेलू होम और फर्निशिंग मार्केट में तेजी से बढ़ती कंपनी है। मार्च 2024 तक कुल राजस्व 1,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा। Wakefit के प्रोडक्ट्स की बात करें तो यह मैट्रेस, फर्नीचर और फर्निशिंग आइटम्स आदि बनाती है। इसका खुद का बिक्री चैनल है जो वेबसाइट और कोको स्टोर्स के तौर पर के तौर पर है। बाहरी चैनल के तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स हैं।

निर्माण और तकनीकी क्षमताएं

Wakefit वर्टिकल इंटीग्रेटेड कंपनी है, जो उत्पाद डिज़ाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, वितरण और ग्राहक अनुभव तक सभी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करती है। कंपनी की 5 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़ हैं:

बेंगलुरु, कर्नाटक: 2

होसुर, तमिलनाडु: 2

सोनीपत, हरियाणा: 1

फैसिलिटीज में इम्पोर्टेड मशीनरी और ऑटोमेशन तकनीक (जैसे रोबोटिक आर्म्स, रोलर बेल्ट्स) लगी हैं, जो उत्पादन को तेज और कुशल बनाती हैं।

आईपीओ में शेयर आवंटन

75% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और 10% रिटेल निवेशकों के लिए शेयर रिजर्व किए गए हैं। Wakefit 15 दिसंबर 2025 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी। कंपनी के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर एक्सिस कैपिटल, IIFL कैपिटल सर्विसेज़ और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड नियुक्त किए गए हैं।

एशियाई बाजारों का रुझान

एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स नीचे ट्रेड हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स पॉज़िटिव ज़ोन में रहे। अमेरिकी बाज़ार सोमवार को नीचे बंद हुए। इसके अलावा, ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 परसेंट गिरकर 63.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement