1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.07 लाख करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.07 लाख करोड़ रुपये घटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 22, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 04:15 pm IST

इस सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 69,378 करोड़ रुपये घटकर 12,84,246 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 4,165 करोड़ रुपये घटकर 9,97,984 करोड़ रुपये तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का 16,212 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,98,012 करोड़ रुपये रह गया।

बाजार में बीते हफ्ते...- India TV Hindi
बाजार में बीते हफ्ते का कारोबार Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,07,160 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह के दौरान घट गया है। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 प्रतिशत के लाभ में रहा। इस सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 69,378 करोड़ रुपये घटकर 12,84,246 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 4,165 करोड़ रुपये घटकर 9,97,984 करोड़ रुपये तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का 16,212 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,98,012 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 12,948.61 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,69,834.44 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 4,455.8 करोड़ रुपये घटकर 3,33,315.58 करोड़ रुपये रह गया। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 18,827.94 करोड़ रुपये बढ़कर 7,72,853.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी का मूल्यांकन 3,938.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,19,699.86 करोड़ रुपये रहा। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 23,445.93 करोड़ रुपये के उछाल से 3,73,947.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 20,747.08 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,84,285.64 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 1,145.67 करोड़ रुपये बढ़कर 2,63,776.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों में से सिर्फ 1 कंपनी आरआईएल ऐसी है जिसका मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से ऊपर है। वहीं 3 कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर है जिसमें आर आई एल के अलावा टीसीएस और एचडीएफसी बैंक शामिल है। वहीं दूसरी तरफ 27 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा