1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक्जिट पोल के अनुमानों से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में मची धाक, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

एक्जिट पोल के अनुमानों से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में मची धाक, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2019 11:23 am IST,  Updated : May 20, 2019 11:23 am IST

रविवार को आए एक्जिट पोल अनुमानों का असर इंटरनेशनल ट्रेड पर भी पड़ता दिख रहा है। मतदान समाप्त होने के बाद जारी एक्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 79 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 69.44 रुपये पर पहुंच गया।

Rupee Dollar - India TV Hindi
Rupee Dollar  Image Source : PTI

मुंबई। रविवार को आए एक्जिट पोल अनुमानों का असर इंटरनेशनल ट्रेड पर भी पड़ता दिख रहा है। मतदान समाप्त होने के बाद जारी एक्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 79 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 69.44 रुपये पर पहुंच गया। 

मतदान बाद जारी सर्वेक्षणों में एक बार फिर मोदी सरकार आने के अनुमान जारी हुये हैं। इससे शेयर बाजार के साथ साथ विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में तेजी का रुख रहा। 

शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख का विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर भी असर रहा। कारोबार की शुरुआत में रुपया 70.36 रुपये प्रति डालर पर खुला और उसके बाद जल्द ही तेजी की रफ्तार पकड़ता हुआ 69.44 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। इस प्रकार शुरुआती कारोबार में इसमें 79 पैसे की तेजी दर्ज की गई। गत सप्ताहांत शुक्रवार को रुपया 70.23 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा