1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कच्चे तेल में नरमी जारी, वायदा कीमतों में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

कच्चे तेल में नरमी जारी, वायदा कीमतों में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 06, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 06:08 pm IST

विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड 50 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया

Crude Price- India TV Hindi
Crude Price

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल में आई कमजोरी के रुख से घरेलू बाजार में वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिली है। विदेशी संकेतों को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे शुक्रवार को कच्चे तेल का वायदा भाव 1.92 प्रतिशत के नुकसान के साथ 3,365 रुपये प्रति बैरल रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिये कच्चे तेल की कीमत 66 रुपये यानी 1.92 प्रतिशत के नुकसान से 3,365 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 31,783 लॉट का कारोबार हुआ। 

इसी तरह अप्रैल महीने की डिलिवरी के लिये कच्चे तेल का भाव 67 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत के नुकसान के साथ 3,396 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 1,097 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45.39 डॉलर प्रति बैरल रह गया। न्यूयार्क ब्रेंट कच्चा तेल भी 1.12 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 49.43 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बाजार जानकारों ने कहा कि कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यापारियों द्वारा अपने सौदे के आकार को कम करना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा