1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों का एम-कैप 55,682 करोड़ रुपए घटा, इन कंपनियों को हुआ फायदा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों का एम-कैप 55,682 करोड़ रुपए घटा, इन कंपनियों को हुआ फायदा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 10, 2019 11:19 am IST,  Updated : Nov 10, 2019 11:19 am IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 55,681.8 करोड़ रुपए घट गया।

Sensex- India TV Hindi
Sensex

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 55,681.8 करोड़ रुपए घट गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण भी इस दौरान घटा है। 

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, इन सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल 54,875.04 करोड़ रुपए बढ़ा है जो बाकी चार को हुए नुकसान से कम है। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में सबसे अधिक गिरावट आई। उसका बाजार पूंजीकरण 26,900.6 करोड़ रुपये घटकर 6,22,401.90 करोड़ रुपए रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 20,230.2 करोड़ रुपए घटकर 4,51,633.92 करोड़ रुपए रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,383.37 करोड़ रुपए घटकर 9,16,230.34 करोड़ रुपए और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 1,013.61 करोड़ रुपए घटकर 3,20,032.38 करोड़ रुपए रहा। 

वहीं लाभ में रहने वाली कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक बढ़ा। बैंक की बाजार हैसियत 17,760.52 करोड़ रुपए बढ़कर 3,16,295.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके बाद एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 17,594.97 करोड़ रुपए बढ़कर 3,85,129.55 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक का 7,854.78 करोड़ रुपए बढ़कर 6,86,786.97 करोड़ रुपए, इन्फोसिस का 5,747.24 करोड़ रुपए बढ़कर 3,04,282,28 करोड़ रुपए, कोटक महिंद्रा बैंक का 3,820.24 करोड़ रुपए बढ़कर 3,05,657.59 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक का 2,097.29 करोड़ रुपए बढ़कर 2,81,883.86 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 158.58 अंक या 0.39 प्रतिशत लाभ में रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा