1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. FPI ने पिछले 6 दिनों में शेयरों में किया 2,200 करोड़ रुपए का निवेश, कंपनियों के बेहतर नतीजों का दिखा परिणाम

FPI ने पिछले 6 दिनों में शेयरों में किया 2,200 करोड़ रुपए का निवेश, कंपनियों के बेहतर नतीजों का दिखा परिणाम

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 10, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 01:21 pm IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने पिछले 6 दिनों में भारतीय शेयर बाजार में 2,200 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। इसकी अहम वजह कंपनियों के परिणामों का बेहतर रहना और कच्चे तेल की वैश्वित कीमतों का रुख नरम रहना है। इससे पहले पिछले दो माह में विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजारों से 15,600 करोड़ रुपए की निकासी की।

FPI Investment- India TV Hindi
FPI Investment

नई दिल्ली विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने पिछले 6 दिनों में भारतीय शेयर बाजार में 2,200 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। इसकी अहम वजह कंपनियों के परिणामों का बेहतर रहना और कच्चे तेल की वैश्वित कीमतों का रुख नरम रहना है। इससे पहले पिछले दो माह में विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजारों से 15,600 करोड़ रुपए की निकासी की। जबकि उससे पहले मार्च में 11,655 करोड़ रुपए का एफपीआई निवेश आया था।

डिपॉजिटरीज के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 1 से 8 जून के बीच एफपीआई ने 2,241 करोड़ रुपए का निवेश किया। हालांकि, इसी अवधि में विदेशी निवेशकों ने ऋणपत्र बाजार से 405 करोड़ रुपए की निकासी की।

पीएमएस प्रभुदास लीलाधर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य पोर्टफोलिया प्रबंधक अजय बोदके ने कहा कि हाल में कच्चे तेल के वैश्विक दाम में तेजी के बाद इनमें नरम रुख आने से जून 2018 में भारतीय शेयर बाजारों में एफपीआई निवेश बढ़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा