1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोने के भाव में आई नरमी, चांदी का भाव भी घटा

Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोने के भाव में आई नरमी, चांदी का भाव भी घटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 02, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 04:54 pm IST

Gold Rate Today:कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की नरम मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपये गिरकर 31,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने से चांदी पर दबाव देखा गया। चांदी 250 रुपये गिरकर 40,350 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

Gold and silver price down on Monday- India TV Hindi
Gold and silver price down on Monday

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की नरम मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपये गिरकर 31,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने से चांदी पर दबाव देखा गया। चांदी 250 रुपये गिरकर 40,350 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रहने के साथ वैश्विक स्तर पर सोने में नरम रुख रहा। पिछले हफ्ते आए अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व के भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि किए जाने के नजरिये का समर्थन किया , जिसके चलते डॉलर मजबूत हुआ। वैश्विक स्तर पर , सिंगापुर में सोना 0.37 प्रतिशत गिरकर 1,247.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 1.06 प्रतिशत गिरकर 15.92 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसके अलावा , स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं की नरम मांग से भी सोने के भाव में गिरावट रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में , 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपये गिरकर 31,400 रुपये और 31,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। पिछले दो कारोबारी सत्र में सोना 230 रुपये गिरा था। हालांकि , आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही। चांदी हाजिर 250 रुपये गिरकर 40,350 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 185 रुपये गिरकर 39,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गयी। वहीं , दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश : 75,000 रुपये और 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा