1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने का भाव घटकर 31875 हुआ, चांदी भी 41000 के नीचे

Gold Rate Today: सोने का भाव घटकर 31875 हुआ, चांदी भी 41000 के नीचे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 21, 2018 04:17 pm IST,  Updated : May 21, 2018 04:17 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू आभूषण कारोबारियों की मांग नरम पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपए गिरकर 31,875 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की बात करें तो आज सोमवार को चांदी की कीमतों में भी 440 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली है और इसका भाव 41000 रुपए के नीचे आ गया है।

Gold and Silver price falls on Monday- India TV Hindi
Gold and Silver price falls on Monday

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू आभूषण कारोबारियों की मांग नरम पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपए गिरकर 31,875 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की बात करें तो आज सोमवार को चांदी की कीमतों में भी 440 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली है और इसका भाव 41000 रुपए के नीचे आ गया है। सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों के कम उठाव से सोमवार को चांदी में 440 रुपए की गिरावट आई और भाव घटकर 40,760 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।

कारोबारियों ने कहा कि चीन एवं अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध का रास्ता छोड़ने पर सहमति बनने के बाद डॉलर में मजबूती से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग घटी है। इससे घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। साथ ही घरेलू आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से भी कीमती धातु पर दबाव रहा। 

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.74 प्रतिशत गिरकर 1,282.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.94 प्रतिशत फिसलकर 16.27 डॉलर प्रति औंस पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में , 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 75-75 रुपए गिरकर क्रमश: 31,875 रुपए और 31,725 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। इससे पहले शनिवार के कारोबारी दिन में सोना 40 रुपये गिरा। 

चांदी भी सोने की राह पर नजर आई। चांदी हाजिर 440 रुपए गिरकर 40,760 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 250 रुपये फिसलकर 39,945 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 75,000 रुपये और 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा