1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: वैश्विक संकेतों से चांदी में तेजी लेकिन सोना रहा स्थिर

Gold Rate Today: वैश्विक संकेतों से चांदी में तेजी लेकिन सोना रहा स्थिर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 09, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 04:43 pm IST

मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। दूसरी ओर छिटपुट सौदों में सोना 31,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा।

Gold and Silver price in Delhi bullion market on Monday- India TV Hindi
Gold and Silver price in Delhi bullion market on Monday

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। दूसरी ओर छिटपुट सौदों में सोना 31,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय हाजिर बाजार में सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने के अलावा विदेशों में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, चांदी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 16.12 डॉलर प्रति औंस और सोना 0.45 प्रतिशत बढ़कर 1,260.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में, चांदी हाजिर 250 रुपए की तेजी के साथ 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 205 रुपए बढ़कर 39,995 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी।

हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश : 75,000 और 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर बने रहे। दूसरी ओर 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 31,650 रुपए और 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पूर्ववत बने रहे। हालांकि , आठ ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 50 रुपए की हानि के साथ 24,750 रुपए प्रति इकाई रह गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा