Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना और चांदी की कीमत में बढ़त, जानिए आज क्या रहीं कीमतें

सोना और चांदी की कीमत में बढ़त, जानिए आज क्या रहीं कीमतें

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Oct 28, 2020 07:54 pm IST, Updated : Oct 28, 2020 07:54 pm IST

बुधवार को सोना 188 रुपये बढ़कर 51,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,032 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 342 रुपये की तेजी के साथ 62,712 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

सोने और चांदी की...- India TV Paisa
Photo:GOOGLE

सोने और चांदी की कीमतें

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिल रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को सोना 188 रुपये बढ़कर 51,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,032 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 342 रुपये की तेजी के साथ 62,712 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 62,370 रुपये प्रति किलो रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘रुपये के मूल्य में गिरावट आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 188 रुपये ऊंचा रहा।’’ रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली होने के साथ साथ अमेरिकी मुद्रा का मजबूत होना था जिसकी वजह से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

वहीं दूसरी विदेशी संकेतों से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 46 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की हानि के साथ 50,915 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 13,717 लॉट के लिये कारोबार किया गया। न्यूयार्क में सोना 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,908.10 डालर प्रति औंस रह गया। वहीं स्थानीय वायदा बाजार में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 86 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,195 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 15,136 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 24.57 डालर प्रति औंस पर अपरिवर्तित थी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement