1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Recovery: सोने की कीमतों में 180 रुपए की तेजी, चांदी हुई 50 रुपए महंगी

Recovery: सोने की कीमतों में 180 रुपए की तेजी, चांदी हुई 50 रुपए महंगी

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 17, 2016 04:22 pm IST,  Updated : Dec 17, 2016 04:24 pm IST

सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। शनिवार के कारोबारी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए बढ़कर 27,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

Recovery: सोने की कीमतों में 180 रुपए की तेजी, चांदी हुई 50 रुपए महंगी- India TV Hindi
Recovery: सोने की कीमतों में 180 रुपए की तेजी, चांदी हुई 50 रुपए महंगी

ई दिल्ली। ग्लोबल स्तर पर गिरावट थमने और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से डिमांड बढ़ने के चलते घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। शनिवार के कारोबारी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए बढ़कर 27,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्के बनाने वालों की ओर से बढ़ी मांग से चांदी भी 50 रुपए की तेजी के साथ 39,650 रुपए प्रति किलो हो गई।

दुनिया के सबसे बड़े फंड हाउस ने 1 दिन में बेचा 7 टन सोना, भाव 11 महीने के निचले स्तर पर

सोने की कीमतों में गिरावट पर लगा ब्रेक

  • ट्रेडर्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर इंडेक्स में ऊपरी स्तर पर हुई मुनाफावसूली से सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी आई है।
  • साथ ही, सस्ते भाव के चलते सोने की ज्वैलरी डिमांड में कुछ सुधार हुआ है।
  • इन सब संकेतों का पॉजिटिव असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

तस्‍वीरों में देखिए गोल्‍ड रिजर्व में भारत की धाक

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

दिल्ली में क्या है सोने का भाव

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 180 रुपए की तेजी
  • तेजी के साथ भाव क्रमश: 27,930 रुपए और 27,780 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।
  • सोने की गिन्नी का भाव 24,000 रुपए प्रति आठ ग्राम है।

चांदी की कीमतों में भी लौटी तेजी

  • चांदी तैयार की कीमत 50 रुपए का सुधार देखने को मिला।
  • तेजी के साथ चांदी 39,650 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई है।
  • चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 10 रुपए बढ़कर 39,695 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा