1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना 11 महीने के निचले स्तर से उछला, कीमतें 28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार

सोना 11 महीने के निचले स्तर से उछला, कीमतें 28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 27, 2016 05:12 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 05:12 pm IST

सोना 475 रुपए की भारी उछाल के साथ 28,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं इंडस्ट्रीयल मांग बढ़ने से चांदी में 550 रुपए तेजी देखने को मिली।

सोना 11 महीने के निचले स्तर से उछला, कीमतें 28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार- India TV Hindi
सोना 11 महीने के निचले स्तर से उछला, कीमतें 28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार

नई दिल्ली। सोने में चार से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। मजबूत ग्लोबल संकेत और घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 475 रुपए की भारी उछाल के साथ 28,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं इंडस्ट्रीयल मांग बढ़ने से चांदी में 550 रुपए तेजी देखने को मिली। दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 39,150 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने को सहारा मिला है। सिंगापुर में सोना 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 1138.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं चांदी 0.83 फीसदी उछल कर 15.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

सर्राफा बाजार में 475 रुपए हुआ महंगा

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 475 रुपए की तेजी।
  • तेजी के साथ भाव क्रमश: 28,025 और 27,875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद।
  • सोमवार को सोना 11 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया था।
  • बीते चार दिन में सोना 400 रुपए सस्ता हुआ।
  • सोने की गिन्नी 100 रुपए की तेजी के साथ 24,000 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

तस्वीरों में देखिए गोल्ड से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल

  • चांदी तैयार की कीमत 550 रुपए की उछाल के साथ 39,150 रुपए प्रति किलो रही।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 655 रुपए की तेजी के साथ 39,120 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 70,000 रुपए और बिकवाल 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा