1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की लौटी चमक: दो दिन में 200 रुपए चढ़ें दाम, चांदी में 200 रुपए की उछाल

सोने की लौटी चमक: दो दिन में 200 रुपए चढ़ें दाम, चांदी में 200 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 20, 2017 03:00 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 03:00 pm IST

सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 200 रुपए की तेजी के साथ 41,200 रुपए प्रकि किलो पर कारोबार करती नजर आई। सोने में 150 रुपए की उछाल दर्ज की गई।

सोने की लौटी चमक: दो दिन में 200 रुपए चढ़ें दाम, चांदी में 200 रुपए की उछाल- India TV Hindi
सोने की लौटी चमक: दो दिन में 200 रुपए चढ़ें दाम, चांदी में 200 रुपए की उछाल

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी और ग्लोबल संकेत के कारण सोने में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चढ़कर 29,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 200 रुपए की तेजी के साथ 41,200 रुपए प्रकि किलो पर कारोबार करती नजर आई। शनिवार को सोने की कीमतों में 50 रुपए की रिकवरी देखने को मिली थी।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की संभावना कम होने के कारण डॉलर में कमजोर देखने को मिल रही है। इसके कारण ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमतों को सहारा मिला है। वहीं, घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मांग बढ़ी है।

सोने की लौटी चमक

  • सिंगापुर में सोना 0.46 फीसदी चढ़कर 1234.40 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 150 रुपए की गिरावट।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 29,150 और 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले शनिवार को सोने में 50 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी।
  • गिन्नी का भाव 100 रुपए टूटकर 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

41 हजार के पार पहुंची चांदी

  • चांदी तैयार का भाव 200 रुपए चढ़कर 41,200 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 710 रुपए गिरकर 40,200 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी का सिक्‍का बिना किसी बदलाव के खरीद 70,000 और बिकवाल 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा