1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना हुआ 130 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्‍ता 

Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना हुआ 130 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्‍ता 

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 12, 2019 07:51 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 07:51 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव कमजोरी के रुख के साथ क्रमश: 1,453 डॉलर प्रति औंस और 16.81 डॉलर प्रति औंस पर बोले गए।

Gold down Rs 130 amid weak global trend- India TV Hindi
Gold down Rs 130 amid weak global trend Image Source : GOLD DOWN RS 130

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए गिरकर 38,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। सोमवार को इसका बंद भाव 38,680 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

चांदी में तकनीकी सुधार दर्ज हुआ और 90 रुपए की गिरावट के साथ 45,080 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। सोमवार को इसकी कीमत 45,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 130 रुपए की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव कमजोरी के रुख के साथ क्रमश: 1,453 डॉलर प्रति औंस और 16.81 डॉलर प्रति औंस पर बोले गए।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के आंतरिक व्यापार समझौते पर नवंबर में हस्ताक्षर किए जाने की संभावना के बीच सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा