1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: वैश्विक संकेत और रुपए में गिरावट आने से सोने में आई 118 रुपए की तेजी

Gold Rate Today: वैश्विक संकेत और रुपए में गिरावट आने से सोने में आई 118 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 11, 2019 05:57 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 05:57 pm IST

सोमवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 20 पैसे कमजोर चल रहा था।

Gold rises Rs 118 on global cues, rupee depreciation- India TV Hindi
Gold rises Rs 118 on global cues, rupee depreciation Image Source : GOLD RISES RS 118 ON GLOB

नई दिल्‍ली। डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट और वैश्विक बाजार में मजबूती के संकेतों के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 118 रुपए की तेजी के साथ 38,678 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। शनिवार को बंद भाव 38,560 रुपए का था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोना मजबूत होने तथा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में तेज गिरावट की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 118 रुपए की तेजी आई।

सोमवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 20 पैसे कमजोर चल रहा था। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के व्यापार समझौते के बारे में अनिश्चितता और घरेलू शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत से रुपया दबाव में था। चांदी भी 293 रुपए बढ़कर 45,263 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। शुक्रवार को यह कीमत 44,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के बारे में उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की उम्मीद में पिछले सप्ताह सोना तीन प्रतिशत गिर गया था। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी के भाव तेजी के रुख के साथ क्रमश: 1,463 डॉलर प्रति औंस और 16.85 डॉलर प्रति औंस पर थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा