1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: विदेशों में मजबूत रुख के साथ सोने में आई 100 रुपए की तेजी, चांदी के भी दाम बढ़े

Gold Rate Today: विदेशों में मजबूत रुख के साथ सोने में आई 100 रुपए की तेजी, चांदी के भी दाम बढ़े

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 18, 2019 05:20 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 05:20 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक बाजार और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग के समर्थन से सर्राफा कीमतों में तेजी आई।

Gold edges up by Rs 100, silver rises Rs 130- India TV Hindi
Gold edges up by Rs 100, silver rises Rs 130 Image Source : GOLD EDGES

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों से अनुकूल संकेतों और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए की तेजी के साथ 33,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा कारोबारियों के संगठन ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ने से चांदी भी 130 रुपए की तेजी के साथ 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक बाजार और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग के समर्थन से सर्राफा कीमतों में तेजी आई। न्यूयॉर्क में सोना और चांदी के भाव तेजी के साथ क्रमश: 1,344.90 डॉलर प्रति औंस और 14.96 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव 100-100 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 33,720 और 33,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि गिन्नी (8ग्राम) 26,800 रुपए के पिछले स्तर पर बनी रही। 

चांदी हाजिर 130 रुपए बढ़कर 38,220 प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 140 रुपए बढ़कर 37,256 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी सिक्का, लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा