1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में आई तेजी पर लगा ब्रेक, कीमतों में 125 रुपए की गिरावट

सोने में आई तेजी पर लगा ब्रेक, कीमतों में 125 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 06, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 03:18 pm IST

सोना 125 रुपए टूटकर 29,275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने में गिरावट की प्रमुख वजह घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी में आई कमी को माना जा रहा है।

सोने में आई तेजी पर लगा ब्रेक, कीमतों में 125 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
सोने में आई तेजी पर लगा ब्रेक, कीमतों में 125 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। सोने में लगातार तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए टूटकर 29,275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने में गिरावट की प्रमुख वजह घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी में आई कमी को माना जा रहा है। वहीं, कमजोर मांग के कारण चांदी 100 रुपए की गिरावट के साथ 42,500 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेत और ऊंचे स्तर पर घरेलू ज्वैलर्स और रिटेलर्स की खरीदारी घटने से सोने में गिरावट देखने को मिली। सिंगापुर में सोना 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 1253.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.25 फीसदी फिसलकर 18.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 125 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद सोने का भाव क्रमश: 29,275 और 29,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। इससे पहले तीन दिन में सोना 340 रुपए महंगा हो गया था। हालांकि, गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

दिल्ली में चांदी तैयार की कीमत 100 रुपए की कमजोरी के साथ 42,500 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 185 रुपए की कमजोरी के साथ 42,240 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा