1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना हुआ 29,300 रुपए/10 ग्राम, चांदी का भाव घटकर रह गया 39,700 रुपए/किलोग्राम

सोना हुआ 29,300 रुपए/10 ग्राम, चांदी का भाव घटकर रह गया 39,700 रुपए/किलोग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 12, 2017 03:56 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 03:56 pm IST

आज लगातार चौथे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना और 70 रुपए घटकर 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गया।

new Low: सोना हुआ 29,300 रुपए/10 ग्राम, चांदी का भाव घटकर रह गया 39,700 रुपए/किलोग्राम- India TV Hindi
new Low: सोना हुआ 29,300 रुपए/10 ग्राम, चांदी का भाव घटकर रह गया 39,700 रुपए/किलोग्राम

नई दिल्‍ली। आज लगातार चौथे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना और 70 रुपए घटकर 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गया। घरेलू ज्‍वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से कमजोर मांग लगातार बनी रहने और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमतों पर दबाव बने रहने की वजह से कीमती धातु में यह गिरावट आई है।

सिंगापुर में सोने का भाव 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1269 डॉलर प्रति औंस रहा। राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 70-70 रुपए घटकर क्रमश: 29,300 रुपए और 29,150 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। पिछले तीन सत्रों में सोने की कीमतों में 425 रुपए की गिरावट आई है। हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

सोने की तरह ही चांदी रेडी का भाव 200 रुपए घटकर 39,700 रुपए प्रति किलो रह गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवर का भाव 140 रुपए घटकर 39,475 रुपए प्रति किलो बोला गया। चांदी सिक्‍कों का भाव भी 1000 रुपए घटकर खरीद 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा