1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने का भाव 90 रुपए चढ़कर हुआ 29,400 रुपए /दस ग्राम, चांदी के सिक्के 1,000 रुपए हुए सस्ते

सोने का भाव 90 रुपए चढ़कर हुआ 29,400 रुपए /दस ग्राम, चांदी के सिक्के 1,000 रुपए हुए सस्ते

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 25, 2017 03:42 pm IST,  Updated : Jul 25, 2017 04:56 pm IST

मंगलवार को दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम 29,400 रुपए रहा, जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 29,250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने का भाव 90 रुपए चढ़कर हुआ 29,400 रुपए /दस ग्राम, चांदी के सिक्के 1,000 रुपए हुए सस्ते- India TV Hindi
सोने का भाव 90 रुपए चढ़कर हुआ 29,400 रुपए /दस ग्राम, चांदी के सिक्के 1,000 रुपए हुए सस्ते

नई दिल्ली। सोने के भाव में एकतरफा बढ़ोतरी जारी है, मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 3 हफ्ते के नए ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। भाव 90 रुपए की तेजी के साथ 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा कीमत होने के साथ घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की खरीदारी और अमेरिकी करेंसी डॉलर में कमजोरी की वजह से सोने के भाव में एकतरफा तेजी देखी जा रही है।

मंगलवार को दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम 29,400 रुपए रहा जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 29,250 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 8 ग्राम के गिन्नी का भाव हालांकि बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए दर्ज किया गया।

आगे आने वाली ज्वैलरी की मांग को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स सोने की खरीदारी कर रहे हैं जिस वजह से कीमतों में उठाव आया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर डॉलर की वजह से भी सोना तेज है, विदेशी बाजार में सोने का भाव 1,255 डॉलर प्रति औंस के करीब देखा जा रहा है।

हालांकि चांदी के भाव की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में  इसकी कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया। सोमवार की तरह मंगलवार को भी चांदी 39,100 रुपए प्रति किलो के स्तर पर रही, चांदी के सिक्कों की बात करें तो उनमें करीब 1000 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और बाव घटकर 71,000 रुपए प्रति 100 सिक्कों तक आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा