1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: मंगलवार को सोना 100 रुपए चमका, भाव बढ़कर हुआ 32,870 रुपए/दस ग्राम

Gold Rate Today: मंगलवार को सोना 100 रुपए चमका, भाव बढ़कर हुआ 32,870 रुपए/दस ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 28, 2019 06:55 pm IST,  Updated : May 28, 2019 06:55 pm IST

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों के लिवाली समर्थन से कारोबारी धारणा बेहतर हुई, लेकिन वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से लाभ सीमित रहा।

Gold gains Rs 100 on jewellers' buying- India TV Hindi
Gold gains Rs 100 on jewellers' buying Image Source : GOLD GAINS

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए चढ़कर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि

औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 50 रुपए की बढ़त के साथ 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों के लिवाली समर्थन से कारोबारी धारणा बेहतर हुई, लेकिन वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से लाभ सीमित रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,284.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी भी नुकसान के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए के लाभ के साथ क्रमश: 32,870 रुपए और 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,500 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहा। सोमवार को सोना 40 रुपए टूटकर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर आया था। 

चांदी हाजिर 50 रुपए की बढ़त के साथ 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 72 रुपए टूटकर 36,426 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 रुपए और बिकवाल 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा