1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से पूर्व सोना हो गया 90 रुपए महंगा

Gold rate today: लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से पूर्व सोना हो गया 90 रुपए महंगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 05:48 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोने के 1,300 डॉलर के ऊपर चले जाने से घरेलू बाजार में भी पीली धातु के प्रति धारणा मजबूती की बनी हुई है।

Gold- India TV Hindi
Gold gains Rs 90 to Rs 33,070/10 gm on jewellers' buying Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। विदेशों में मजबूती और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली के समर्थन से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए की तेजी के साथ 33,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से पूर्व औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से दिल्ली में चांदी भी 715 रुपए की तेजी के साथ 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोने के 1,300 डॉलर के ऊपर चले जाने से घरेलू बाजार में भी पीली धातु के प्रति धारणा मजबूती की बनी हुई है। न्यूयॉर्क में सोने का भाव चढ़ कर 1,305 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 15.31 डॉलर प्रति औंस के पिछले बंद भाव पर स्थिर रही। मंगलवार को सोने में 235 रुपए की गिरावट आई थी। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 90-90 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 33,070 रुपए और 32,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। आठ ग्राम की गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई पर पूर्ववत कायम रही। 

चांदी हाजिर 715 रुपए की तेजी के साथ 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 87 रुपए की हानि के साथ 37,743 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्कों की भी अच्छी मांग के समर्थन से 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा