Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमत में आज हुआ बदलाव, 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत जारी हुई

सोने की कीमत में आज हुआ बदलाव, 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत जारी हुई

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Aug 27, 2021 04:43 pm IST, Updated : Aug 27, 2021 04:45 pm IST

पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी 32 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 61,667 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 61,699 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सोने की कीमत में आज हुआ बदलाव, 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत जारी हुई- India TV Paisa

सोने की कीमत में आज हुआ बदलाव, 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत जारी हुई

नई दिल्ली: सोने के दाम में बढोत्तरी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक कीमती धातु कीमतों में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 99 रुपये की तेजी के साथ 46,312 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी 32 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 61,667 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 61,699 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,798 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, "शुक्रवार को कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,798 डॉलर प्रति औंस थी।"

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों में कटौती की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 22 रुपये घटकर 47,215 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 22 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट लेकर 47,215 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,425 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोना वायदा कीमतों में गिरावट का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना है। वही, वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,797.60 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 205 रुपये की तेजी के साथ 62,928 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 205 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,928 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 4,554 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.70 डालर प्रति औंस हो गया।

पढ़ें- Digital Currency: जल्द बदलने वाला है पैसे लेने-देने का तरीका! दिसंबर तक हो सकता है यह बड़ा काम

पढ़ें- सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग पर बड़ी खबर, सरकार ने दी यह जानकारी

पढ़ें- Digital Currency: जल्द बदलने वाला है पैसे लेने-देने का तरीका! दिसंबर तक हो सकता है यह बड़ा काम

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement