1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंची सोने की कीमत, 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ भाव

एक महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंची सोने की कीमत, 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ भाव

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 12, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 03:54 pm IST

लगातार तीसरे दिन गुरुवार को सोने की कीमत में 150 रुपए की तेजी आई और भाव एक महीने के उच्‍च स्‍तर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।

Gold Sheen: एक महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंची सोने की कीमत, 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ भाव- India TV Hindi
Gold Sheen: एक महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंची सोने की कीमत, 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ भाव

नई दिल्‍ली। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को सोने की कीमत में 150 रुपए की तेजी आई और भाव एक महीने के उच्‍च स्‍तर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बने रहने और घरेलू सर्राफा बाजार में ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है।

हालांकि, चांदी की कीमतों में आज गिरावट रही। औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग घटने के कारण चांदी का भाव 50 रुपए टूटकर 41,250 रुपए प्रति किलो रह गया।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि,

 विदेशों में सोने में खरीदी का रुख मजबूत बना हुआ है, जिससे वहां सोना 1200 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, इसके अलावा आगे आने वाले शादी सीजन में रिटेलर्स की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू बाजार में ज्‍वैलर्स की खरीद गतिविधियों में तेजी आने से कीमतों में तेजी बनी हुई है।

सिंगापुर में भी सोना मंहगा

  • सिंगापुर में सोना 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 1200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
  • वहीं चांदी 0.87 फीसदी उछाल के साथ 16.84डॉलर प्रति औंस हो गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी में सोना चमका

  • गुरुवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 150 रुपए की तेजी आई।
  • इस तेजी के बाद भाव क्रमश: 29,250 और 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
  • इससे पहले 3 दिसंबर को सोना 29,250 रुपए के स्‍तर पर पहुंचा था।
  • पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में 400 रुपए की तेजी आ चुकी है।
  • गिन्नी का भाव 100 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुआ।

तस्वीरों में देखिए सोने से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

चांदी 50 रुपए सस्‍ती

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 50 रुपए सस्‍ती हो गई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 41,250 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 55 रुपए बढ़कर 41,200 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रही।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा