1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. चांद पर पहुंचा चांदी का भाव, एक दिन में 1,130 रुपए उछलकर 39,500 रुपए प्रति किग्रा हुआ भाव

चांद पर पहुंचा चांदी का भाव, एक दिन में 1,130 रुपए उछलकर 39,500 रुपए प्रति किग्रा हुआ भाव

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 09, 2017 03:55 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 03:55 pm IST

इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से निकली मांग की वजह से चांदी का भाव बुधवार को 1,130 रुपए बढ़कर 39,500 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गया।

चांद पर पहुंचा चांदी का भाव, एक दिन में 1,130 रुपए उछलकर 39,500 रुपए प्रति किग्रा हुआ भाव- India TV Hindi
चांद पर पहुंचा चांदी का भाव, एक दिन में 1,130 रुपए उछलकर 39,500 रुपए प्रति किग्रा हुआ भाव

नई दिल्‍ली। आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में जो तेजी आई है, वह एक रिकॉर्ड है। इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से निकली मांग की वजह से चांदी का भाव बुधवार को 1,130 रुपए बढ़कर 39,500 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गया। वहीं दूसरी ओर वैश्विक बाजारों में सकारात्‍मक रुझान और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से खरीदारी निकलने से आज सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए उछलकर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव की वजह से सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ने से इसकी  अंतरराष्‍ट्रीय कीमतों में तेजी आई है। सिंगापुर में सोना मजबूत होकर 1,267.70 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.03 प्रतिशत बढ़कर 16.61 डॉलर प्रति औंस हो गई। उन्‍होंने आगे कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में खुदरा विक्रेताओं की मांग को पूरा करने के लिए ज्‍वैलर्स द्वारा की गई खरीदारी से भी कीमतों को बढ़ने में समर्थन मिला है।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200-200 रुपए बढ़कर क्रमश: 29,550 रुपए और 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि, गिन्‍नी का भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा। सोने की तरह चांदी तैयार का भाव 1,130 रुपए बढ़कर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 585 रुपए उछलकर 37,795 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। दूसरी ओर चांदी सिक्‍कों का भाव 72,000 रुपए खरीद और 73,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा बोला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा