1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today : वैश्विक संकेतों से सोना 7 हफ्ते के शीर्ष स्तर पर, कीमतें 30750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची

Gold Price Today : वैश्विक संकेतों से सोना 7 हफ्ते के शीर्ष स्तर पर, कीमतें 30750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 13, 2018 04:24 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 04:24 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना मजबूत हुआ। सोने का भाव 100 रुपए बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Jewellery- India TV Hindi
Gold Jewellery

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों से तेजी के संकेत मिलने और स्थानीय खरीदारी बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना मजबूत हुआ। सोने का भाव 100 रुपए बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 100 रुपए बढ़कर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक संकेतों के अतिरिक्त डॉलर में नरमी तथा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की जारी मांग से सोना मजबूत हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 1.17 प्रतिशत चढ़कर 1,337.40 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 1.44 प्रतिशत मजबूत होकर 17.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए बढ़कर क्रमश: 30,750 रुपए तथा 30,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी सत्र में सोने का भाव 175 रुपए बढ़ चुका है। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही।

इसी तरह चांदी हाजिर 100 रुपए बढ़कर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 40 रुपये मजबूत होकर 39,120 रुपये प्रति किलो हो गयी। चांदी सिक्का एक-एक हजार रुपए की मजबूती के साथ क्रमश: 74 हजार रुपए व 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा