1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमत में आज बहुत बड़े बदलाव के बाद 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट जारी हुए

सोने की कीमत में आज बहुत बड़े बदलाव के बाद 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट जारी हुए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 14, 2021 04:34 pm IST,  Updated : Oct 14, 2021 04:34 pm IST

सोने की कीमत में आज बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। इस बदलाव के बाद 10 ग्राम सोने के नए दाम भी जारी किए गए है। अगर आपको सोने के नए रेट के बारे जानकारी चाहिए तो हम आपको इस खबर में यह बताने जा रहे है।

सोने की कीमत में आज बहुत बड़े बदलाव के बाद 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट जारी हुए- India TV Hindi
सोने की कीमत में आज बहुत बड़े बदलाव के बाद 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट जारी हुए

नई दिल्ली: सोने की कीमत में आज बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। इस बदलाव के बाद 10 ग्राम सोने के नए दाम भी जारी किए गए है। अगर आपको सोने के नए रेट के बारे जानकारी चाहिए तो हम आपको इस खबर में यह बताने जा रहे है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 455 रुपये की तेजी के साथ 46,987 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में कीमती धातु 46,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी भी 894 रुपये की तेजी के साथ 61,926 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 61,032 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस और चांदी ने 23.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया। "सोने की कीमतें गुरुवार को COMEX पर हाजिर सोने की कीमतों में 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया।

कच्चा तेल वायदा कीमतों में तेजी

इसके अलावा आज मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत 54 रुपये की तेजी के साथ 6,116 रुपये प्रति बैरल हो गयी। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 54 रुपये अथवा 0.89 प्रतिशत की हानि के साथ 6,116 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 5,902 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में तेजी आई। 

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.27 डालर प्रति बैरल हो गया। इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 1.06 प्रतिशत बढ़कर 84.06 डालर प्रति बैरल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा