1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने के दाम में आज जबरदस्त बदलाव, 10 ग्राम गोल्ड अब इतने का मिलेगा

सोने के दाम में आज जबरदस्त बदलाव, 10 ग्राम गोल्ड अब इतने का मिलेगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 29, 2021 05:19 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 05:19 pm IST

सोने के दाम में जबरदस्त बदलाव दर्ज किया गया है। इस बदलाव के बाद 10 ग्राम सोने के नए रेट भी जारी किए गए है। अगर आप भी सोना खरीदना या उसमें निवेश करना चाहते है तो हम आपको नए रेट की जानकारी दे रहे है।

सोने के दाम में आज जबरदस्त बदलाव, 10 ग्राम गोल्ड अब इतने का मिलेगा- India TV Hindi
सोने के दाम में आज जबरदस्त बदलाव, 10 ग्राम गोल्ड अब इतने का मिलेगा

नई दिल्ली: सोने के दाम में जबरदस्त बदलाव दर्ज किया गया है। इस बदलाव के बाद 10 ग्राम सोने के नए रेट भी जारी किए गए है। अगर आप भी सोना खरीदना या उसमें निवेश करना चाहते है तो हम आपको नए रेट की जानकारी दे रहे है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में सुधार और रुपये में गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सोना बुधवार को 264 रुपये की तेजी के साथ 45,123 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 44,859 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 362 रुपये की तेजी के साथ 58,825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 58,463 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.19 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,739 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट भाव से 22.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, "सात सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में कुछ नुकसान हुआ है।"

कमजोर हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार में कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमत 67 रुपये की गिरावट के साथ 5,520 रुपये प्रति बैरल रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 67 रुपये अथवा 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,520 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 12,715 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में हानि दर्ज हुई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.26 डालर प्रति बैरल हो गया। इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 1.32 प्रतिशत बढ़कर 78.05 डालर प्रति बैरल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा