1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 650 रुपए महंगा हुआ सोना, भाव फिर 31,000 रुपए के पार

650 रुपए महंगा हुआ सोना, भाव फिर 31,000 रुपए के पार

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 14, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 04:56 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 650 रुपए की जोरदार तेजी के साथ फिर से 31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है

650 रुपए महंगा हुआ सोना, भाव फिर 31,000 रुपए के पार- India TV Hindi
650 रुपए महंगा हुआ सोना, भाव फिर 31,000 रुपए के पार

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में उठापटक का सिलसिला बना हुआ है, हर रोज सोने के भाव में या तो भारी गिरावट आ रही है या फिर भाव बहुत तेज हो रहा है, बुधवार को भारी गिरावट के बाद आज गुरुवार को सोने की कीमतों के लिए तेजी का दिन है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 650 रुपए की जोरदार तेजी के साथ फिर से 31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है, सिंगापुर में भाव 1,325 डॉलर प्रति औंस के करीब चल रहा है और वहां भी हल्की बढ़त है। भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह निचले भाव पर लौटी खरीदारी को माना जा रहा है। बुधवार को भाव बहुत ज्यादा टूट गया था जिस वजह से निचले भाव पर खरीदार लौटे हैं।

चांदी की बात करें तो गुरुवार को उसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 41,500 रुपए प्रति किलो तक आ गया है। चांदी के सिक्के बनाने वाली कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों की मांग घटने की वजह से इसकी कीमतों में नरमी देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा