1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. खरीदारी के अभाव में सोना 29,950 रुपए/10 ग्राम पर स्थिर, लेकिन चांदी का भाव 200 रुपए घटा

खरीदारी के अभाव में सोना 29,950 रुपए/10 ग्राम पर स्थिर, लेकिन चांदी का भाव 200 रुपए घटा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 21, 2017 03:39 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 03:39 pm IST

99.9 प्रतिशत शुद्धता तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 29,950 रुपए/10 ग्राम तथा 29,800 रुपये पर टिके रहे।

खरीदारी के अभाव में सोना 29,950 रुपए/10 ग्राम पर स्थिर, लेकिन चांदी का भाव 200 रुपए घटा- India TV Hindi
खरीदारी के अभाव में सोना 29,950 रुपए/10 ग्राम पर स्थिर, लेकिन चांदी का भाव 200 रुपए घटा

नई दिल्ली औद्योगिक मांग में कमी आने से वैश्विक मजबूती के बावजूद सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 200 रुपये लुढ़ककर 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। हालांकि सोना 29,950 रुपए/10 ग्राम पर स्थिर रहा। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों की मांग गिरने से सफेद धातु के भाव नरम पड़े हैं। हालांकि वैकि बाजारों की तेजी से गिरावट पर कुछ लगाम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिंगापुर में चांदी 0.47 प्रतिशत मजबूत होकर 17.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। सोना भी 0.31 फीसदी की बढ़त लेकर 1,288.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी 200 रुपये नरम होकर 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। इसी तरह साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 185 रुपये लुढ़ककर 38,880 रुपये प्रति किलोग्राम रही। हालांकि, चांदी के सिक्कों में एक-एक हजार रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी रही। सिक्का लिवाल और सिक्का बिकवाल क्रमश: 73 हजार रुपये और 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रहे।

99.9 प्रतिशत शुद्धता तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 29,950 रुपए/10 ग्राम तथा 29,800 रुपये पर टिके रहे। शनिवार को इनमें 90-90 रुपये की तेजी रही थी। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 24,500 रुपये पर स्थिर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा