1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमतों में 2013 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट, नवंबर में 7 फीसदी घटे दाम

सोने की कीमतों में 2013 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट, नवंबर में 7 फीसदी घटे दाम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 30, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 04:03 pm IST

गोल्ड की कीमतों में जून 2013 के बाद की सबसे बड़ी मासिक गिरावट देखने को मिल सकती है। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है।

नई दिल्ली। गोल्ड की कीमतों में जून 2013 के बाद की सबसे बड़ी मासिक गिरावट देखने को मिल सकती है। अमेरिकी अर्थव्यस्था में सुधार के कारण ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके चलते गोल्ड की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में इस महीने सोने के दाम 6.83 फीसदी घटे हैं। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 29,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट आगे भी जारी रहेगी और भाव 28,000 रुपए आ सकता है।

सोना 20 दिन में हुआ 150 डॉलर सस्ता

  • बुधवार को ग्लोबल स्पॉट मार्केट में सोना 1188.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।
  • वहीं अमेरिकी गोल्ड वायदा 1187.90 डॉलर प्रति औंस पर है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने से अब तक सोने में 150 डॉलर की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
  • 9 नवंबर को सोना 1337.40 डॉलर प्रति औंस था।

सर्राफा बाजार में 100 रुपए सस्ता हुआ सोना

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड बुधवार को 100 रुपए की गिरावट के साथ 29,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
  • हालांकि, चांदी में मामूली रिकवरी देखने को मिली। चांदी 700 रुपए की उछाल के साथ 41,435 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

तस्‍वीरों में देखिए ऐसी-ऐसी जगहों पर भी स्‍वीकार्य हैं पेटीएम के जरिए भुगतान

Cheque numbers

Gold2   IndiaTV Paisa

Gold-1 (1)   IndiaTV Paisa

gold3 (1)   IndiaTV Paisa

gold5   IndiaTV Paisa

gold4   IndiaTV Paisa

500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने से भी दबाव

  • देश में पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने से ज्वैलर्स की बिक्री 80 फीसदी तक घट गई है।
  • वहीं लोग घर में रखे सोने को भी बेच रहे हैं।
  • इन सबके अलावा सरकार की सख्ती को देखते हुए भी लोग सोना खरीदने से डर रहे हैं।
  • यही वजह है 16 दिनों बाद सर्राफा बाजार खुलते ही 28 नवंबर को सोने की कीमतों में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा