1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में एक बार फिर बढ़त दर्ज, कोरोना वायरस पर नई चेतावनी का असर

सोने में एक बार फिर बढ़त दर्ज, कोरोना वायरस पर नई चेतावनी का असर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 26, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 11:36 am IST

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमत आधा फीसदी बढ़ गई हैं।

Gold Silver- India TV Hindi
Gold Silver Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। सोने में ताजा उछाल अमेरिकी सरकार द्वारा जारी नई चेतावनी के बाद देखने को मिला है। 

विदेशी बाजार में सोने के हाजिर भाव कारोबार के दौरान 0.5 फीसदी बढ़कर 1643.93 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गए। मंगलवार को ही कीमतों में 1.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं सोमवार को सोने की कीमत बढ़त के साथ 7 साल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। वहीं दूसरी तरफ बुधवार के कारोबार में सोने का वायदा भाव 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1646 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया। 

जानकारों के मुताबिक सरकार की ताजा चेतावनी के बाद निवेशकों को इस बात की आशंका बन गई है कि वायरस का असर अब चीन के बाहर भी बढ़ने लगा है। इसके बाद निवेशकों ने सोने में खरीद बढ़ा दी है। अमेरिकी सरकार ने इटली, ईरान और कोरिया में वायरस के नए मामले मिलने के बाद अमेरिकी नागरिकों को वायरस से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा