1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate today: 41000 के स्तर के पार पहुंची सोने की कीमत, मांग बढ़ने का दिखा असर

Gold Rate today: 41000 के स्तर के पार पहुंची सोने की कीमत, मांग बढ़ने का दिखा असर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 06, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 06:11 pm IST

गुरुवार को सोने की कीमत 150 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़कर 41,019 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं

Gold Price Today- India TV Hindi
Gold Price Today Image Source : PTI

नई दिल्ली| सोने की कीमत एक बार फिर 41 हजार के पार पहुंच गई हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक गुरुवार को सोने की कीमत 150 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 41,019 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक सोने की कीमतों में ये तेजी मांग मे बढ़त की वजह से देखने को मिली है। बुधवार को सोना 40869 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थीं। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत भी 140 रुपये बढ़कर 46,881 रुपये किलो रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 150 रुपये मजबूत होकर 41,019 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमत 1,560 डॉलर प्रति औंस और 17.70 डॉलर प्रति औंस रही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा