1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नवरात्री शुरू होते ही बढ़ी सोने की चमक, कीमतों में 200 रुपए की उछाल

नवरात्री शुरू होते ही बढ़ी सोने की चमक, कीमतों में 200 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 29, 2017 03:34 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 03:39 pm IST

नवरात्री शुरू होते ही सोना खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए चढ़कर 29,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

नवरात्री शुरू होते ही बढ़ी सोने की चमक, कीमतों में 200 रुपए की उछाल- India TV Hindi
नवरात्री शुरू होते ही बढ़ी सोने की चमक, कीमतों में 200 रुपए की उछाल

नई दिल्ली। नवरात्री शुरू होते ही सोना खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। इसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चढ़कर 29,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, इंडस्ट्रीयल और सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 50 रुपए की तेजी के साथ 42,250 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।    

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि नवरात्री के मौके पर ज्वैलरी की मांग को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स सोने में खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी और डॉलर में मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों पर दबाव नजर आ रहा है।

सिंगापुर में सोना 0.10 फीसदी चढ़कर 1250 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 200 रुपए की उछाल दर्ज की गई। तेजी के बाद सोने का भाव क्रमश: 29,550 और 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। इससे पहले मंगलवार को सोना में 80 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। गिन्नी 100 रुपए की तेजी के साथ बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति 8 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

दिल्ली में चांदी तैयार की कीमत 50 रुपए की तेजी के साथ 42,250 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 80 रुपए की तेजी के साथ 42,150 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा