1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मांग बढ़ने से 55 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में कमजोरी जारी

मांग बढ़ने से 55 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में कमजोरी जारी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 19, 2016 07:20 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 07:20 pm IST

घरेलू हाजिर बाजार में शादी-विवाह की मांग को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स की खरीदारी बढ़ने और वैश्विक संकेतों के कारण Gold महंगा हो गया है।

मांग बढ़ने से 55 रुपए महंगा हुआ Gold, चांदी की कीमतों में कमजोरी जारी- India TV Hindi
मांग बढ़ने से 55 रुपए महंगा हुआ Gold, चांदी की कीमतों में कमजोरी जारी

नई दिल्ली। घरेलू हाजिर बाजार में शादी-विवाह की मांग को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स की खरीदारी बढ़ने और वैश्विक संकेतों के कारण सोने (Gold) में तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 55 रुपए की तेजी के साथ 30,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण चांदी का भाव 50 रुपए गिरकर 42,550 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ।

इसलिए Gold में आई तेजी, चांदी फिसली

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रूख के अलावा शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,262.30 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

सोने-चांदी के कारोबार पर एक नजर

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 55 रुपए हुआ महंगा।
  • तेजी के साथ कीमत क्रमश: 30,380 रुपए और 30,230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
  • मंगलवार के कारोबार में इसमें 75 रुपए की तेजी आई थी।
  • गिन्नी 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रूख लिए अपरिवर्तित बंद हुई।
  • चांदी तैयार 50 रुपए की गिरावट के साथ 42,550 रुपए प्रति किग्रा।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 140 रुपए की गिरावट के साथ 42,160 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा