1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा में गिरावट, भाव हुआ 46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा में गिरावट, भाव हुआ 46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 03, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 03:13 pm IST

एमसीएक्स में सोना के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 196 रुपए अथवा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 28 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Gold rate today slips below Rs 47,000 on profit-booking- India TV Hindi
Gold rate today slips below Rs 47,000 on profit-booking Image Source : GOOLGE

नई दिल्‍ली। विदेशों में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।

एमसीएक्स में सोना के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 196 रुपए अथवा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 28 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 60 रुपए अथवा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,498 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 15,044 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,728.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

 कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 71 रुपए की गिरावट के साथ 49,009 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 71 रुपए यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,009 रुपए प्रति किग्रा रह गई। इसमें 12,128 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, चांदी के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 62 रुपए यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,797 रुपए प्रति किग्रा रह गई। इसमें 944 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों पर दबाव रहा। इस बीच न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.20 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा