1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ज्वैलर्स की खरीदारी से चमका सोना, चांदी की कीमतों में 250 रुपए की तेजी

ज्वैलर्स की खरीदारी से चमका सोना, चांदी की कीमतों में 250 रुपए की तेजी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 03, 2017 03:12 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 03:12 pm IST

सोना 20 रुपए चढ़कर 29,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 250 रुपए की मजबूती के साथ 42,400 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।

ज्वैलर्स की खरीदारी से चमका सोना, चांदी की कीमतों में 250 रुपए की तेजी- India TV Hindi
ज्वैलर्स की खरीदारी से चमका सोना, चांदी की कीमतों में 250 रुपए की तेजी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर सोने में मबूती देखने को मिल रही है। ज्वैलर्स की खरीदारी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए चढ़कर 29,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, इंडस्ट्रीयल और सिस्का बनाने वालों की डिमांड बढ़ने से चांदी 250 रुपए की मजबूती के साथ 42,400 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि नवरात्री की मांग को पूरा करने के लिए ज्वैलर्स सोने की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में गिरावट के कारण घरेलू बाजार में ज्यादा तेजी नजर नहीं आई। सिंगापुर में सोना 0.31 फीसदी टूटकर 1245.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18.13 डॉलर प्रति औंस पर आई गई है।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 20 रुपए की उछाल दर्ज की गई। तेजी के बाद सोने का भाव क्रमश: 29,270 और 29,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। इससे पहले शनिवार को सोना में 190 रुपए की तेजी दर्ज की गई। वहीं गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

दिल्ली में चांदी तैयार की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 42,400 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 75 रुपए की तेजी के साथ 42,255 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा